
गंजबासौदा
शासकीयजन चिकित्सालय में कार्यरत सफाई सुरक्षा कर्मचारी शुक्रवार दोपहर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए।
कर्मचारियों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन नही दिया जा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हंै जिन्हें दो और तीन महीने से वेतन नही दिया गया है। इसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक संकट की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। विक्रम दांगी ,मनोज वाल्मीकि ,सुजय ,अरविंद ने बताया कि जन चिकित्सालय में सफाई सुरक्षा कर्मचारियों से प्रायवेट कंपनी द्वारा ठेके पर काम कराया जा रहा है लेकिन समय पर वेतन नही दिया जाता। कर्मचारियों द्वारा कई बार वेतन मिलने पर प्रदर्शन कर काम बंद किया गया।तब कही जाकर भुगतान किया जाता है। betwaanchal.com
कर्मचारियों द्वारा वेतन मिलने से आए दिन काम बंद कर दिया जाता है इससे शासकीय जन चिकित्सालय में साफ-सफाई होने से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ता है। बबलू ,मीना बाई ,सावित्री ,ललिता बाई ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाना चाहिए यदि वेतन भुगतान समय पर नही किया गया तो कर्मचारियों द्वारा काम नही किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सरजूबाई ,सुशीला,गुड्डी बाई ,नीमाबाई ,ज्योति ,गौरव ,राहुल सहित बड़ी संख्या में सफाई सुरक्षा कर्मचारी मौजूद थे