Sunday, October 19

अब तक 1 लाख 60 हजार मौतें: पीएम शिंजो आबे ने जापान में आपातकाल लगाया

वॉशिंगटन –दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 23 लाख 30 हजार 937 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 60 हजार 755 की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लाख 96 हजार 537 ठीक भी हुए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शनिवार को पूरे देश में आपातकाल लगा दिया। इससे पहले टोक्यो, ओसाका समेत सात प्रांतों में आपातकाल घोषित किया गया था। देश में अब संक्रमण के कुल 10 हजार मामले हो गए हैं। वहीं, अब पश्चिम एशिया में सबसे संक्रमित देश तुर्की (82 हजार 329) हो गया है। इससे पहले ईरान था, जहां अभी कुल 80 हजार 868 मामले हैं।

जापान: 10 हजार संक्रमित

जापान में संक्रमण के मामले 10 हजार 296 हो गए हैं। वहीं 222 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पूरे देश में इमरजेंसी लगा दिया है। इसके पहले टोक्यो और ओसाका समेत सात प्रांतों में ही आपातकाल लगाया गया था।