
मुंबई | देश भर में जारी लॉक डाउन के चलते कई लोग पैदल ही अपने घर से निकलने लगे हैं इसी बीच मुंबई से अहमदाबाद जा रहे कुछ मजदूरों को एक टेम्पो ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही चार लोगो की मौत हो गयी हैं जबकि 3 की हालत गंभीर है। ये सभी मुंबई में उद्योग बंद हो जाने के बाद से बेरोजगार हो गए थे।जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह चार बजे के आसपास वसई में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सड़क किनारे सो रहे थे। ये सभी शुक्रवार दोपहर मुंबई से गुजरात जाने के लिए निकले थे ।