Saturday, October 25

एक महीने में भारत की स्थिति इटली जैसी होगी

नईदिल्ली | हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोनावायरस के प्रकोप से धरती ठप होने की कगार पर पहुंच गई है। एक बाद एक देशों में लोगों से पूरी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा जा रहा है। ढहती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सरकारों ने खजाना खोल दिया है। भारत में इस समय वायरस का फैलाव बहुत व्यापक नहीं हुआ है। नियंत्रण न होने की स्थिति में वह इस मामले में इटली से एक महीने और अमेरिका से 15 दिन दूर है। दरअसल, चीन का पड़ोसी होने के बावजूद दोनों विराट एशियाई देशों में लोगों की आवाजाही सीमित है। ईरान, इटली जैसे देशों से भी बहुत लोग आते-जाते नहींं हैं। इन देशों में चीन के बाद बहुत तेजी से वायरस फैला है।