Wednesday, October 29

सियासी उठापटक के बीच कमलनाथ सरकार ने फिर किये अधिकारियों के तबादले

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजनीति में चल रही सियासी उठापटक के बीच मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एक बार फिर अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रभांशु कमल, केके सिंग, आईसीपी केशरी, संदीप कुमार माकिन, हर्ष दीक्षित, विनोद कुमार सहित कुछ अन्य अफसरों का तबादला कर दिया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार शाम भी सरकार ने नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए। राज्य शासन ने शहडोल कलेक्टर ललित दाहिमा को हटा दिया था।उन्हें मंत्रालय में उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है। दाहिमा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनके स्थान पर पशुपालन विभाग के उप सचिव सतेंद्र सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया। वहीं 21 फरवरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाई गईं संचालक छवि भारद्वाज को आदिवासी विकास में अपर आयुक्त पदस्थ किया है।