
जालंधर | पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल की माता एवं पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल की पत्नी हरमिंदर कौर बादल का गुरुवार सुबह देहांत हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। वह बीते कुछ समय से बीमार थीं। आज तड़के करीब साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उनके निधन पर शोक जताया है।
