Tuesday, October 21

युवक ने लगाईं फ़ासी

विदिशा | विदिशा के पास करारिया थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया में 20 वर्षीय एक युवक ने देर रात को घर में फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फंदे पर लटके हुए युवक को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10 बजे युवक मृतक सीताराम अपने कक्ष में सोने गया था। सुबह जब देर रात नहीं उठा तो परिजनों ने दरबाजा खटखटाया। देर तक जब कोई आवाज नहीं आई तब अंदर जाकर देखा तो फंदे पर झूल रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल फांसी लगाने का कारण ज्ञात नहीं सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।