
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया दहल गयी हैं | ये किसी परमाणु हमले की आशंका से कम नजर नहीं आ रहा हैं अब इससे भारत भी अछूता नहीं हैं पर भारत की तैयारियों ने अपने आप को सुरक्षा मोड़ में डाल दिया हैं इस वायरस को लेकर जब पूरा विश्व भय ग्रस्त हैं उस समय भी भारत पूरे संयम के साथ इससे सामना करने के लिए देश की जनता को जाग्रत कर रहा हैं और न घबराने की हिदायत भी दे रहा हैं इतना ही नहीं आज भारत सही मायने में विश्व गुरु की भूमिका अदा करते हुए दूसरे देशो को भी इस वायरस से लड़ने के लिए सभल प्रदान कर रहा हैं | इसी के चलते सार्क देशो के प्रति भारत ने जो पहल की हैं उसकी सभी जगह सराहना हो रही हैं |
बैसे तो भारत में अभी तक 107 केस पॉजिटिव आये हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गयी हैं जबकि अन्य देशो में यह आकड़ा सेकड़ो और हजारो में हैं भारत सरकार की सजगता ने न सिर्फ देश के नागरिको को जाग्रत किया हैं वल्कि उनमे सुरक्षा का विश्वास भी पैदा किया हैं प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जिस तत्परता से निर्णय ले रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं |
हालांकि पूरे देश में आपातकाल सा लग गया हैं स्कूल कालेज से लेकर सिनेमा हाल और मंदिर एबं धार्मिक व सामाजिक आयोजन भी रद्द हो गए हैं अभी तक करीव 15 राज्यों में स्कूल की छुट्टी रद्द कर दी नहीं कही जगह तो धारा 144 भी लगा दी गयी हैं आज सिर्फ इसलिए किया जा रहा हैं जिससे देश के नागरिक सुरक्षित रह सकते और किसी भी तरह के खतरे से अन्य लोग प्रभावित न हो सके इस प्रयास से ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुरक्षित रखा जा सकता हैं भारत की कोरोना के प्रति लड़ाई एक युद्ध की भाति लड़ी जा रही हैं और इसके परिणाम भी अन्य देशो की सार्थक दिखाई देंगे | क्योँकि जब कई देश इस बिमारी के वारे में सोच ही रहे थे तब तक भारत ने कठोर कदम उठाना सुरु कर दिए थे |
इसी के चलते भारत ने अपने पडोसी देशो की सीमा भी सील कर दी साथ ही बीजा भी रद्द कर दिए अति प्रभावित क्षेत्रो की हवाई यात्रा भी रद्द कर दी और जो यात्री दुसरी देशो में फसे हुए थे उनके लिए भी देवदूत के भाति अपने जहाज पहुंचाकर बतन वापिस लाया जा रहा हैं यह सब प्रयास बताए हैं की अब हमारा भारत अपने नागरिकों के प्रति कितना गंभीर हैं आज भले ही भारत में कोरोना की इमरजेंसी भारत भविष्य के लिए जरूरी थी | सरकार के कदमो की जितनी सराहना की जाये वह काम हैं क्योँकि नागरिको को जागरूक करना और उस बिमारी से लड़ना दोनों ही कठिन होते हैं भारत की कोरोना पर विजय निश्चित हैं | और भारत ही दुनिया को सुरक्षा देने में सफल रहेगा |