Wednesday, October 22

जींद के पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता का निधन

जींद| हरियाणा के जींद से चार वार विधायक रह चुके पूर्व विधायक मांगेराम का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं | वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे | ते चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार अलसुबह जींद के गांधी नगर में स्थित उनके निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका संस्कार जींद के महादेव श्मशान घाट में किया जाएगा। मांगे राम गुप्ता का जन्म 13 जुलाई 1935 को हुआ। उन्होंने 8 बार जींद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, इसमें चार बार जीत हासिल की तो चार बार हार का मुंह देखना पड़ा। वे 1977 में निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। इसके बाद 1991, 2000 और 2005 में जींद से विधायक बने। गुप्ता तीन बार प्रदेश में मंत्री रहे। वे प्रदेश के वित्त मंत्री,शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री रहे।