
झुंझुनूं| राजस्थान के झुंझुनूं में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं यहाँ पर एक माँ ने अपने ही बेटे को टंकी में डुबोकर मार डाला फिर उस मासूम की नस काट दी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार बुडानिया गांव में पति विद्याधर स्वामी के आए दिन के झगड़ाें और चरित्र पर संदेह करने से परेशान पत्नी सुनीता स्वामी ने रात को 4 साल के बेटे विवान को पानी की टंकी में डुबाेकर मार डाला। इसके बाद हत्या काे हमले का रूप देने के लिए हाथों व गले की नसें काट ली।
उसने परिजनाें काे बताया कि काेई हमला कर विवान को उठा ले गया। बाद में उसका शव टंकी में मिला। वारदात के समय सुनीता का पति किसी शादी में गया था। सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने भी एक बार ताे सुनीता की कहानी पर यकीन कर लिया। लेकिन डाॅग स्कवाॅयड सुनीता के कमरे से लेकर टंकी के बीच ही घूमती रहा। पुलिस काे बेड के नीचे खून से सनी ब्लेड भी मिल गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की ताे सुनीता ने सारा राज खाेल दिया।