Sunday, October 19

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 134 रन का लक्ष्य

खेल जगत| महिला विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं, इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 133 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े अन्यथा भारत का स्कोर इससे भी कम हो सकता था। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर अरुंधति रेड्डी और रिचा घोष की जगह स्मृति मंधाना और राधा यादव को शामिल किया। न्यूजीलैंड ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर रोजमेरी मेयर और एना पेटरसन को शामिल किया।