Tuesday, October 21

दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को लगायी आग, 90 फीसदी जली

बैतूल | कोतवाली थाना अंतर्गत एक 14 बर्षीय नावालिग बच्ची में अपने घर पर खुद पर केरोसीन डाल कर आग लगा ली | आग लगने से नावालिग 90 फीसदी तक झुलस गयी हैं | घटना की जानकारी लगने पर एसपी डीएस भदौरिया अस्पताल पहुंचे पीड़िता ने पुलिस को बयान मे बताया की तीन लड़कों द्वारा डेढ़ महीने पहले दुष्कर्म किया है। तीनों उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में एसपी ने कहा की लड़के कौन हैं, कहां के हैं, इसकी जांच में टीमों को लगा दिया गया है। वहीं फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने आग लगाने से पूर्व एक पत्र भी लिख कर छोड़ा हैं जिसमे लिखा हैं की अगर उसकी मौत होती है तो उसका जिम्मेदार एक लड़का होगा। पत्र में एक लड़के का मोबाइल नंबर भी दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है |