Sunday, October 19

अबैध सम्बन्ध के चलते पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या

विदिशा| विदिशा के अरिहंत नगर में दो दिन पूर्व मिली एक व्यक्ति की मौत की गुत्थी पुलिस ने दो दिन में ही सुलझा ली हैं| अबैध सम्बन्धो के चलते मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया था | पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी की दोपहर में अरिहंत विहार के पीछे प्लॉट में राजपूत कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अशोक गुर्जर का शव मिला था। शव की जानकारी मृतक के फुफेरे भाई ग्राम बेलई निवासी 25 वर्षीय समरत गुर्जर ने ही पुलिस को दी थी।

पुलिस को समरत पर शक होने पर उसकी मोबाइल डिटेल निकाली गई तो मामला स्पष्ट हो गया।घटना के पहले मृतक की पत्नी सुनीता और समरत में बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने समरत को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। दो बच्चों की मां सुनीता और समरत विवाह करने की भी प्लानिंग कर रहे थे। टीआई जयपाल इनवाती ने बताया कि समरत और हरीसिंह पर हत्या और सुनीता पर धारा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की है। जबकि दूसरा आरोपित फरार है।