
जयपुर| आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का बजट पेश किया, बजट पेश करने के दौरान अशोक गहलोत ने कहा की हमारे लिए संपूर्ण राजस्थान एक परिवार के लिए है। इसके लिए सात संकल्प इस बजट की प्राथमिक्ता है। इसके साथ उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 53 हजार 151 पदों पर भर्ती का एलान किया। वहीं स्कूलों में शनिवार के दिन ‘नो बैग डे’ की घोषणा भी की। इस दिन कोई अध्यापन कार्य नहीं होगा। शनिवार को स्कूलों में साहित्यिक गतिविधि, पेरेंट्स टीचर मीटिंग, बालसभाएं होंगी।
बजट की प्रमुख बाते :
निरोगी राजस्थान अभियान के साथ बिमारियों की रोकथाम की भी कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए हम 100 करोड़ के निरोगी राजस्थान के कोष की घोषणा की गई।
मिलावट खोरों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। जिसके तहत एक ऑथेरिटी के गठन की घोषणा करता हूं। ताकी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सफलता से चलाया जा सके।
41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास बनवाया जाएगा|
द्योगों के लिए सभी अनुमति या एक ही जगह से देने के लिए 2011 में सिंगल विंडो एक्ट शुरू किया था, अब वन स्टॉप शॉप प्रणाली लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक निवेश बोर्ड का गठन किया जाएगा।
अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल को उपचार करना होगा। निजी अस्पतालों को उपचार करना अनिवार्य होगा, यदि कोई दुर्घटना होती है और दुर्घटना स्थल से पास के सबसे पास के निजी अस्पताल में मरीज को ले जाया जा सकेगा।
800 मेगा वाट सौर ऊर्जा के इकाई की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्र में छोटी पेयजल और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे।
प्रदेश में पुलिस के लिए 1682 नए वाहन खरीदे जाएंगे। अब आपराधिक मामलों में डीएनए टेस्ट के लिए जोधपुर व अजमेर में भी प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।