
जर्मनी| जर्मनी के पश्चिम में स्थित हनाउ में बुधवार रात को मिडनाइट बार में एक युवक ने अंधाधुन फायरिंग की जिसमे 9 लोग मारे गए हैं| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं| जानकारी के मुताबिक, दो हुक्का बार को निशाना बनाया गया था। पुलिस ने कहा कि अब तक गोलीबारी करने वालों की मंशा का पता नहीं चल सका। पीड़ितों की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के अंसार हमलावर ने अरेना बार की डोरबेल बजाई और स्मोकिंग एरिया में लोगों पर गोलियां बरसाईं। इसमें एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बाद में एक घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कुर्दिश मूल के थे। डीपीए न्यूज एजेंसी के हवाले से बार मैनेजर के बेटे ने कहा- पीड़ितों को हम सालों से जानते थे। मरने वालों में दो बार के स्टाफ भी थे, जो शूटिंग के समय बार में नहीं थे। उन्हें देखकर हम चकित रह गए।