Tuesday, September 23

हिमाचल के जंगलो में लगी आग अभी तक करीब 1 लाख 65 हजार रुपए के पौधे जले

हिमाचलप्रदेश| हिमाचलप्रदेश के किन्नौर के जंगलो में पिछले एक हफ्ते से आग लगी हुयी हैं, धीरे-धीरे ये आग अभी तक चोरा, तरंडा, रूपी, छोटा-बड़ा कंबा, रोकचरंग-काचरंग के जंगलों तक फैल चुकी है। आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पंहुचा हैं| इस आग के कारण अभी तक 1 लाख 65 हजार रुपए के पौधे जल गए हैं। बड़ा कंबा में तीन हेक्टेयर जमीन पर आग लगने से करीब 50 हजार रुपए के पौधों काे नुकसान पहुंचा है। इसी तरह देहा की देवठी पंचायत के चिल्ला गांव में सेब के 6 बगीचे तबाह हो गए। यहां करीब 500 सेब के पौधे जल गए हैं। हालांकि, यहां स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।