Tuesday, September 23

अफगानिस्तान में आज होंगे राष्ट्रपति चुनाव

अफगानिस्तान| अफगानिस्तान में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 2001 में तालिबान के खात्मे के बाद देश के चौथे आम चुनाव हैं। तालिबान ने पहले ही पोलिंग स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी है। हालांकि अमेरिका की अगुआई में सुरक्षाबलों ने बीते हफ्तों में कई जमीनी और हवाई हमलों को नाकाम किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में पिछले हफ्ते 150 लोग मारे गए थे। अफगानिस्तान के चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। नेशनल असेंबली या वोलेसी जिरगा (निचला सदन) की 249 सीटों और मेशरानो जिरगा (उच्च सदन) की 102 सीटों पर मतदान होगा। असल ताकत वोलेसी जिरगा में है। यहीं कानून बनाए जाते हैं और उनमें संशोधन होता है। मेशरानो जिरगा सलाहकार की भूमिका में होती है।