
नईदिल्ली| इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान) ने मिशन चंद्रयान 2 पर 95 फीसदी सफलता प्राप्त करने के बाद अब अपने अगले मिशन के काम पर लग गया हैं,इसरो प्रमुख डॉ के. सिवन ने शनिवार को बताया कि इसके बाद तीसरी फ्लाइट दिसंबर 2021 में इंसान को लेकर अंतरिक्ष में रवाना होगी। यह स्पेस में भारत का पहला मानव मिशन होगा, जिसे स्वदेशी रॉकेट के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। मानव मिशन के लिए इसरो वायुसेना के पायलटो को भेजने की तैयारी में हैं इसके चयन की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी हैं
बता दे की इसी साल मई में, वायुसेना ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ गगनयान मिशन के लिए क्रू सिलेक्शन और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने का समझौता किया था। इसके तहत, दिसंबर 2021 में गगनयान से तीन सदस्यीय वैज्ञानिकों का एक दल भेजा जाना है, जो कम से कम सात दिन अंतरिक्ष में गुजारेगा। इस यान को जीएसएलवी मार्क-3 से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।