
नईदिल्ली | मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। इसी के साथ दोनों ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। दोनों ही राज्यों में सिर्फ एक चरण में चुनाव होगा। मुख्या चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा की महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे और 24 अक्टूबर को परिणामो की घोषणा हो जाएगी| चुनाव आयुक्त ने अभी झारखण्ड में चुनाव कराने को लेकर कोई कोई बात नहीं कही हैं बताया जा रहा हैं कि फिलहाल केवल महाराष्ट्र और हरियाणा में तय तारीख को चुनाव होंगे जबकि झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है और संभवतः इसके लिए घोषणा कुछ समय बाद हो सकती है।