Wednesday, September 24

अयोग्‍य घोषित हुयी आप विधायक अलका लांबा

नईदिल्ली| नईदिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र विधायक अलका लांबा को अयोग्य घोषित कर दिया गया हैं| बताया जा रहा हैं की विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर अलका लांबा को विधानसभा से अयोग्य घोषित किया हैं | बता दे की आप के बागी विधायकों में से एक अलका ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से भेंट करके कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली थी।इसके बाद आप छोड़कर उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर आप विधायक साैरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अलका लांबा की सदस्यता समाप्त की है।