Thursday, September 25

चुनाव आयोग आज कर सकता है,महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव तारीखों का ऐलान

नईदिल्ली| महाराष्ट्र, झारखंड और हरयाणा में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान आज संभव है। चुनाव आयोग आज 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है और इस में आने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर तक है और संभवतः आयोग अक्टूबर के मध्य तक दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए तीसरे हफ्ते तक मतगणना करवा सकता है। फिलहाल तीनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।