Thursday, September 25

पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस के नेता – प्रहलाद जोशी

छत्तीसग़ढ| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुच्छेद 370 पर दिए गए बयान बयान के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा हैं प्रहलाद जोशी ने निशाना साधते हुए कहा की जो राहुल गांधी बोलेंगे वो ही इधर के मुख्यमंत्री बोलेंगे। मैने पार्लियामेंट में भी बोला था कि जो कांग्रेस पार्टी जो भाषा बोल रही है, वही भाषा पाकिस्तान बोल रहा है। धारा 370 का स्वयं डॉ. भीमराम अम्बेडकर ने भी विरोध किया था। थोड़ा संविधान निकालकर मुख्यमंत्री को पढ़ना चाहिए।

अनुच्छेद 370 को लेकर आक्रामक नजर आए प्रहलाद जोशी देश में जा रही लोगों की नौकरियों के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि नौकरी का जो हिसाब दे रहे हैं, वो ठीक नहीं दे रहे है। वहीं देश में छाई हुई मंदी को लेकर केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि देश में किसी प्रकार की मंदी नहीं है। दुनिया में जो चल रहा है, उसका थोड़ा बहुत असर यहां हुआ हैं|