
भोपाल | प्रदेश में हुयी मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश भर में करीब 22 लाख किसानो की फसले खराब हुयी हैं एक अनुमान के मुताबिक इन किसानो की करीब 24 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो गयी हैं| प्रारंभिक जानकारी के हिसाब से प्रदेश में कुल 11 हजार 906 करोड़ रुपए की क्षति सामने आई है। वास्तविक नुकसान बारिश थमने के बाद सामने आएगा। मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने केंद्रीय दल से तीन हजार करोड़ रुपए के अल्पावधि ऋण को मध्यावधि में तब्दील करने की मांग रखी।