Friday, September 26

मुंबई की सड़को पर हुयी गैस लीक, गंध से मचा हड़कंप

मुंबई| मुंबई की सड़को पर उस समय हड़कंप मच गया| जब एक अजीव सी गंध से लोगो का हाल खराब होने लगा| कई जगह गैस लीक होने की खबर से मुंबई महानगर पालिका भी सकते में आगयी| लेकिन अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वाकई गैस की बदबू है या फिर अजीब गंध की कोई और वजह है। शिकायतें मिलने के बाद इन इलाकों में फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां भेजी गई हैं। देर शाम से मुंबई के कई इलाको से शिकायत मिलने के बाद कंपनी द्वारा सभी जगहों पर टीम भेजी गई थी हालांकि कहीं से भी गैस लीक होना नहीं पाया गया है।