
भोपाल| प्रदेश में हुयी तेज बारिश का दौर लगभग थम गया हैं, प्रदेश में हुयी बारिश के बाद अब सरकार में प्रदेश भर में हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया हैं. बताया जा रहा हैं की प्रदेश सरकार को इस बारिश के कारण अभी तक दस हजार करोड़ का नुकसान हो गया हैं | इसमें आठ हजार करोड़ रुपए का नुकसान फसलों, जबकि करीब दो हजार करोड़ का नुकसान सड़क, बांध, आवास, स्कूल और अन्य भवनों को हुआ है। राज्य शासन ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का यह प्रारंभिक आकलन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में केंद्र सरकार का दल मध्यप्रदेश आएगा। दल को बाढ़ के हालात का प्रारंभिक आकलन भी सौंपा जाएगा। करीब 10 दिन बाद दल फिर आएगा। तब तक फसलों के अलावा अन्य नुकसान का आकलन तैयार हो जाएगा। इसमें 10 विभागों से जुड़ा नुकसान शामिल रहेगा, जिसमें सड़क, सिंचाई व्यवस्था, पशु, आवास, स्कूल भवन आदि का नुकसान शामिल रहेगा।