
सागर| मकरोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन पहले भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रैन के कुंद कर अपनी जान दे दी हैं घटना की जानकारी लगने पर जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को जप्त कर उनका पोस्टमार्टम कराया। घटना स्थल पर मिले मोबाइल से मृतकों को पहचान हेमंत कुशवाहा (22) पिता सुरेश कुशवाहा के रूप में हुई। वहीं उसकी साथी भी उसी गांव की 17 वर्षीय किशोरी थी। मौके पर पहुंचे एएसआई एनके दुबे ने बताया कि दोनों के शव पास-पास पड़े थे। उनके पास से मोबाइल फोन और रेलवे के पुराने टिकट मिले थे| परिजनों को घटना की जानकारी देदी गयी हैं|