
भोपाल| मध्यप्रदेश में अपना खर बरपाने के बाद अब मानसून लड़ ही विदा होने वाला हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून अक्टुम्बर के दूसरे हफ्ते में विदा हो जायेगा मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस बार 10 से ज्यादा सिस्टम बने जिनकी वजह से सतत बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सिलसिला आने वाले दो-तीन दिन बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे सिस्टम कमजोर होगा। हालांकि इसके बाद भी छिटपुट बारिश होती रहेगी। प्रदेश के 25 जिलों में इस साल अब तक 45 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। इस वजह से इस साल प्रदेश में बारिश का औसत आंकड़ा 46 इंच पहुंच चुका है। यह सामान्य से 33 प्रतिशत ज्यादा है।