Wednesday, October 29

15 सितम्बर के बाद होगी मानसून की विदाई

नई दिल्ली। मानसून के आखिरी दौर में भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इस आफत की बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया है। मानसून का रुख पूर्वोत्तर भारत की तरफ है, इस वजह से दक्षिण पूर्वी राजस्थान, विदर्भ औऱ छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने का अनुमान है।

देश में एक बार फिर मानसून की विदाई देरी से होने जा रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून 15 सितंबर के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 सितंबर से पश्चिम राजस्थान से लौटने लगता है लेकिन इस बार भी पिछले कुछ सालों की तरह ही मानसून की विदाई में देरी होती नजर आ रही है।