Monday, September 22

मोदी ने शुरू किया बीजेपी का सदस्यता अभियान, 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

6988_modi-1नईदिल्ली। सशक्त भाजपा सशक्त भारत, साथ आएं देश बनाएं के नारे के साथ बीजेपी का देशव्यापी हाईटेक सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही पार्टी ने अपने पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की सदस्यता के नवीनीकरण का काम भी आरंभ कर दिया। इसकी शुरूआत खुद प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को एसएमएस भेजकर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर किया। बाद में यही प्रक्रिया अतिम शाह के लिए भी अपनाई गई।
डिजिटल इंडिया से पहले डिजिटल बीजेपी अभियान शुरू
इस मौके पर अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए अभी पेपरवर्क चल रहा है, लेकिन इससे पहले डिजिटल बीजेपी अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से चलने वाला संगठन है और इसका हर सदस्य जनप्रतिनिधि है। मोदी ने कहा कि देश का राजनीतिक चरित्र बदल रहा है और देश राजनेताओं से उम्मीद रखने लगा है। वहीं शासन मे ंहोने के कारण बीजेपी की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। मोदी ने कहा, बीजेपी चाहती है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को यह महसूस होना चाहिए कि उनका फूल इस गुलदस्ते में शामिल हैं।
एसे मिलेगी हाईटेक सदस्यता
केंद्र में मोदी की अगुवाई में बहुमत सरकार का नेतृत्व कर रही भाजपा ने इस बार सदस्यता अभियान के लिए हाईटेक शैली को चुना है। इसके तहत कोई भी ऐसा व्यक्ति जो पार्टी का सदस्य बनने का इच्छुक है पार्टी की ओर से दिए गए टोल फ्री नंबर पर एसएमएस भेजकर सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। यह ऑनलाइन नंबर आज से चालू हो जाएगा। इस नंबर पर प्रेषित संदेश पार्टी की ओर से बनाए गए सदस्यता पंजीकरण बूथ पर सीधे पहुंच जाएगा और यहां से सदस्यता संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। विदेशों में रह रहे भारतीय भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी पार्टी ने सदस्यता संख्या को बढ़ावा देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 18002662020 नंबर पर डायल करके बीजेपी की सदस्यता हांसिल की जा सकती है। पार्टी ने मोबाइल फोन और इंटरनेट यूजर्स को ध्यान में रखकर ऐसी व्यवस्था की है। मार्च तक चलेगा अभियानयह अभियान अगले वर्ष मार्च तक जारी रहेगा। पार्टी जम्मू कश्मीर और झारखंड मेें विधान सभा चुनावों के बाद अपना सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के इस व्यापक सदस्यता अभियान का मुख्य अद्देश्य समूचे देश में लोगों को अपने साथ जोड़कर अपना जनाधार और मजबूत बनाना है। पार्टी का लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाने का है। हर 6 साल में सदस्यता का नवीनीकरण पार्टी के संविधान के अनुसार प्रत्येक सदस्य के लिए हर छह वर्ष बाद सदस्यता का नवीनीकरण कराना अनिवार्य बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी प्रति छह वर्ष में एक बार सदस्यता अभियान भी चलाती है। इस समय पार्टी के सदस्यों की अनुमानित संख्या करीब 3.25 करोड़ है।