नई दिल्ली। पंजाब,हरियाणा, और उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही तेज बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर वह रही हैं हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। 40 साल बाद इतना पानी यमुना में छोड़ा गया है। नईदिल्ली के यमुना बाजार इलाके में घरों में पानी घुसना शुरू हो चुका है। वहीं पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर पहला पुश्ता खादर में बनी झुग्गियों में भी पानी भर चुका है। निचले इलाकों को खाली करवा लिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी पूर्ण वेग के साथ दो दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। सोमवार को अधिकारियों ने यमुना के पुराने लोहा पुल से ट्रैफिक बंद कर दिया है। सोमवार शाम तक 5000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा चुका था।