Monday, October 27

तूफान क्रोसा के चलते चार लाख लोगो को पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर

जापान | श्चिमी जापान के तट पर गुरुवार को शक्तिशाली तूफान क्रोसा टकराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आशंका के मद्देनजर करीब 4.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। तूफान के कारण 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। लोगों को यात्रा न करने के भी निर्देश जारी किए गए। 800 से ज्यादा घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। पश्चिमी जापान में बुलेट ट्रेन सेवा को भी रोकना पड़ा।मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान क्रोसा चक्रवात बनने की प्रक्रिया से सिर्फ एक बिंदु ही कम था। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि इसकी चपेट में आने से 34 लोग घायल हो गए। एक 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तोकुशिमा के आपदा प्रबंधन के अधिकारी ताकोयाशी सुगीमोटो ने बताया, “लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। अभी भी भारी बारिश की आशंका हैं।”