
कर्नाटक | कर्नाटक और केरल में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं. लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से अभी तक 100 से अधिक लोगो की मौत हो गयी हैं केरल में बाढ़ और बारिश से आठ जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से ढाई लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित कर 1640 राहत शिविरों में रखा गया है। दूसरी ओर, कर्नाटक के 17 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं। 8 अगस्त से लगातार जारी बारिश और बाढ़ में 72 लोग जान गंवा चुके हैं।
राज्य में 2500 से ज्यादा घर पूरी तरह बर्बाद हो गए। भारी बारिश के चलते करीब 100 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। सेना और एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों में अब तक कुल 5 लाख 81 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 1168 राहत शिविर बनाए हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेलगावी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उनके साथ थे। मौसम विभाग ने बेलगावी में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
