मालदीव| मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अहमद गफूर को अदालत ने 15 दिन की हिरासत में भेज दिया हैं, उन पर भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई चल रही है। वह भारत में राजनीतिक शरण लेने के लिए मालवाहक जहाज से गुरुवार को भारतीय जल सीमा में पहुंचे थे। मगर, वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण अधिकारियों ने उन्हें जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहां से वापस मालदीव पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

