Friday, October 24

आरक्षक की हत्या कर भागे आरोपियों को पुलिस ने किया ढेर

संभल/यूपी| उत्तरप्रदेश के सम्भल जिले के चन्दौसी में कोर्ट में पेशी के बाद जेल लौटते समय वैन में तैनात सिपाहियों सिपाहियों की हत्या कर भागे आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया हैं. जानकारी के अनुसार पेशी कर लौट रहे आरोपियों ने बृजपाल और हरेंद्र की हत्या कर बहा से भाग गए. घटना की जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था और जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी।

इसी दौरान अमरोहा थाना क्षेत्र में गवां-सम्भल मार्ग पर करीब नौ बजे गवां की तरफ से चार संदिग्ध बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने टोका तो फायरिंग करते हुए जंगल की और भाग निकले। इस दौरान बदमाशों की गोली लगने से रहरा चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण कुमार घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सम्भल पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।लिस ने तीन बदमाशों में से दो को अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार को रात सम्भल बार्डर पर आदमपुर क्षेत्र के लखनपुर पुल के पास शेरगढ़ व इमरतपुर गांव के जंगल में हुई। उनके फरार तीसरे साथी की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।