Sunday, October 26

जेल से भागे चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

नीमच| नीमच की जिला से जेल से कल फरार हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं, उन चार कैदियों को भागने में मदद करने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. जेल ब्रेक के मास्टर माइंड विनोद डांगी है। शुरुआती पूछताछ में जेल ब्रेक की साजिश में उसने कई लोगों के शामिल होने की बात कबूली है। इनमें फरार कै दियों के परिजन भी शामिल हैं।

मास्टर माइंड विनोद डांगी और कैदियों ने पहले भी जेल तोड़ने की साजिश रची थी। विनोद मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में साढ़े तीन माह जिला जेल में इन कै दियों के साथ बंद था, लेकिन जमानत की आस में घटना को अंजाम नहीं दिया। 11 जून को विनोद जमानत के बाद जेल से बाहर आया और इस साजिश को अंजाम दिया।