इंडोनेशिया। क्या कभी आपने इंसानों द्वारा कुत्तों और अजगर के मांस को खाने की बातें सुनी हैं? शायद नहीं सुनी होंगी, लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां के लोग इन जानवारों के मांस को भी बड़ चाव से खाते हैं। ऐसा ही एक शहर इंडोनेशिया का टोमोहोन है। इडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में स्थित इस शहर के लोग अजीबोगरीब खाने के मामले में चीन को टक्कर देते हैं। यहां की ट्रेडिशनल मार्केट में आपको बंदर, चमगादड़, बिल्ली, कुत्ते, सूअर, चूहे, स्लोथ और पाइथन तक मिल जाएंगे।
भारत में जिस तरह से मुर्गों को पिंजरे में अंदर रखा जाता है। इसी प्रकार इंडोनेशिया के इस शहर में कुत्ते, बिल्ली, बंदर जैसे जानवरों को पिंजरे में कैद करके रखा जाता है और कस्टमर के डिमांड पर उनके मीट को बेचा जाता है। इस मंडी को अगर दुनिया के सबसे घिनौने मांस की मंडी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।