Sunday, October 19

साध्वी प्रज्ञा को मिली पेशी से छूट

भोपाल| मुंबई के मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी और बर्तमान में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने सांसद सत्र चलने तक अदालत में पेश होने से छूट देकर प्रज्ञा ठाकुर को राहत देदी हैं|3 जून को कोर्ट ने प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को हर हफ्ते पेश होने का आदेश दिया था। प्रज्ञा ने पेशी से छूट को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका में प्रज्ञा की ओर से कहा गया कि वह अब सांसद बन गई हैं, लिहाजा उन्हें हफ्ते में एक दिन के लिए भी कोर्ट आने के आदेश से हमेशा के लिए छूट दी जाए। कोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज हो जाने के बाद शुक्रवार को उनके वकील की ओर से मौजूदा संसद सत्र को लेकर पेशी से छूट मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।