
प.बंगाल| प.बंगाल में कई दिनों से चल रही डॉक्टरों की हडताल के आगे प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झुक गयी हैं| खबर आ रही हैं की आज ममता बनर्जी डॉक्टरों मिल सकती हैं|ममता बनर्जी आज राज्य के हर मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। खबर है कि यह मुलाकात 3 बजे हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ देश के हर राज्य में डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। असम, कर्नाटक, मध्यप्रदेश समेत कईं राज्यों के बड़े शहरों में हड़ताल का व्यापक असर नजर आ रहा है।