
भोपाल| भोपाल के मंडला इलाके में नावालिग बच्ची के साथ दुष्कृत्य कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस ने आरोपी कोखंडवा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मोरटक्का के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पर बीस हजार का इनाम घोषित किया गया था और अलग-अलग बीस टीमें उसे पकड़ने के लिए जुटी हुई थीं। ऐसी जानकारी भी सामने आ रही कि आरोपित के परिवार ने उसकी लोकेशन के बारे में पुलिस की मदद की। जिसके बाद उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सका।

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “48 घंटे में पुलिस इस केस का चालान कोर्ट में पेश कर देगी।” वहीं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि, पीड़ित बच्ची के परिजनों को सरकार ने तत्काल पांच लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वहीं लापरवाही बरतने वाले सात पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।