
नईदिल्ली | एडमिरल करमबीर सिंह ने आज नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा का पदभार संभालेंगे जो आज रिटायर हो रहे है। इस नियुक्ति से पहले वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख बनाए जाने के खिलाफ आर्म्स फोर्सेस ट्राइब्यूनल में याचिका दायर की थी। वर्मा का आरोप था कि अगले नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के वक्त उनकी वरिष्ठता को अनदेखा किया गया है। सिंह ने जुलाई 1980 में, जबकि वर्मा ने जनवरी 1980 में नौसेना ज्वाइन की। हालांकि, 29 मई को ट्रिब्यूनल ने सिंह को नौसेना प्रमुख बनाने की अनुमति दे दी थी। एडमिरल करमबीर सिंह ने ेपदभर सँभालते हुए कहा की नेवी को शक्तिशाली बनाना उनका सबसे प्रमुख उद्येश्य है। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्व के नौसेनाध्यक्षों ने नेवी को एक मजबूत आधार दिया है जिसे इसने नई ऊंचाईयों को छुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूँ और राष्ट्र को एक नौसेना प्रदान करुँ जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार हो।