भोपाल | भाजपा द्वारा कांग्रेस को फ्लोर टेस्ट देने की चुनौती देने के बाद कमलनाथ ने एक बड़ा बयान दिया कमलनाथ ने कहा कीभाजपा पहले दिन से ही सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। हम पिछले पांच महीने में चार बार बहुमत हासिल किया। वे अगर ऐसा फिर चाहते हैं, तो हमें कोई परेशानी नहीं है। उनका खुलासा न हो इसलिए वे वर्तमान सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार फ्लोेर टेस्ट के लिए तैयार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल भार्गव ने भी निशाना साधते हुए कहा कि यहां बहुत सारे मुद्दे हैं। कांग्रेस विधायक अपनी पार्टी से खुश नहीं हैं, वे पार्टी छोड़ेने के लिए तैयार हैं। इससे सरकार के पास बहुमत नहीं बचेगा। सर्वेक्षण में केंद्र में एनडीए सरकार तय लग रही है। नए परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 29 में से 26-27 सीटें आने की संभावना है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस के पास विश्वास नहीं बचा। ये जनमत राज्य सरकार के खिलाफ आया है और इसलिए सरकार को जल्द विधानसभा का सत्र बुलवा कर सदन में विश्वास साबित करना चाहिए।