सिवनी| बुआजी के नाम से मशहूर कांग्रेस नेता श्री मति विमला देवी जी का निधन हो गया हैं, विमला देवी जी का निधन 90 वर्ष की उम्र में हुआ हैं, विमला देवी ने कांग्रेस में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है उन्होंने 1963 से 1967 तक सिवनी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बनीं। 1967 से लेकर 1990 तक लगातार मध्यप्रदेश में विधायक रहीं। विमला वर्मा प्रदेश में स्वास्थ्य, सिंचाई और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की कैबिनेट मंत्री रहीं। 1991 में वो पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए सिवनी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। 1998 में वे दोबारा सांसद बनीं। 1 जुलाई 1929 को नागपुर महाराष्ट्र में विमला देवी का जन्म हुआ था |