गंजबासौदा | नगर में नगर पालिका की उदानसीनता के चलते शहर में गंदगी तेजी से फ़ैल रही हैं, शहर में नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा नालियों व गलियों की सही तरीके से सफाई नहीं की जा रही हैं , और अगर सफाई की भी जाती हैं तो आवारा सुवरो के द्वारा गंदगी फिर से कर दी जाती हैं ऐसा ही हाल हैं शहर के वार्ड नंबर 4 का जहां पर नगर पालिका द्वारा रोज सफाई तो करवाई जाती हैं लेकिन इन आवारा सुवरो के कारण स्थिति पहले जैसी हो जाती हैं जिससे हालत और खराब हो जाती हैं मानसून भी अब आने ही वाला हैं और अगर ऐसा ही हाल रहा तो गलियों में वारिश का पानी जमा हो जायेगा जिससे आम नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं
नगर पालिका द्वारा पूर्व में सुवरो को नगर से बाहर करने का अभियान चलाया गया था, इस अभियान से शहर में गंदगी कुछ हद तक काम भी हो गयी थी किन्तु पता नहीं क्योँ नगर पालिका ने यह अभियान बंद कर दिया ये अभियान शायद किसी के दवाब के चलते बंद किया गया होगा |