Wednesday, September 24

भाजपा के नए अध्यक्ष अमित शाह ने किया पार्टी में फेर बदल

Amit Shahनईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों के नाम तय करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आए राम माधव और मुरलीधर राव को महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। शाह ने टीम में 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाए हैं। अमित शाह ने अपनी टीम में वरूण गांधी को जगह नहीं दी है। खास बात ये कि टीम में दो तिहाई सदस्यों की उम्र 50 साल से कम है।
फग्गन सिंह कुलस्ते एसटी मोर्च के अध्यक्ष बनाया गया है हाल में संघ से बीजेपी में आए राम माधव को महासचिव और शिव प्रकाश को सह संगठन महासचिव की बीजेपी में आए राम माधव को महासचिव और शिव प्रकाश को सह संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल को संगठन महासचिव के पद पर बरकार रखा गया है। रामलाल संगठन का आंतरिक कामकाज भी देखेंगे। उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड नेता वरूण गांधी को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। हिमाचल प्रदेश के जेपी नड्डा को महासचिव बनाया गया है।
संघ से सात लोगों को जगह
इस नई टीम में संघ से सात लोगों को जगह दी गई है। टीम बनाते वक्त उन राज्य के लोगों को तरजीह दी गई जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। विजया रहतार को पार्टी की महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने रहेंगे। दुष्यंत कुमार गौतम एससी मोर्चा के अध्यक्ष होंगे। अब्दुल राशिद अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।