Monday, September 22

10वी के छात्र ने लगाई फांसी

विदिशा | विदिशा में अपने जीजाजी के यहाँ आये 10वी के एक छात्र ने फेल होने से दुखी होकर घर में फांसी लगा ली हैं छात्र रायसेन जिले के जिले के सिलवानी का रहने वाला था बताया जा रहा हैं युवक लगातार दसवीं में दो बार फेल हो गया था जिससे दुखी होकर युवक फांसी लगा ली हैं मृतक छात्र राज बाल्मीकि के जीजा का कहना हैं की राज कई बार दोपहर में सो जाता था। बुधवार को भी जब वह दिखा नहीं तो उन्हें लगा सो रहा होगा। इसलिए वह उसे करीब 2 बजे जगाने गये तो उसने दरबाजा नहीं खोला। मोबाइल लगाया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद दरबाजा तोडना पड़ा। दरबाजा तोड़कर अंदर गये तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। तुरंत उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही रायसेन से उसके पिता रमेश ठाकुर, भाई अमन सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था।