कांग्रेस को चुनावी वैतरणी पार कराएंगे मांझी:10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज पहुंची प्रियंका, कहा- कृषि कानूनों की तरह नदियों का कानून भी उद्योगपतियों के लिए
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। वे रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिलीं, जिन पर 4 फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था। यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी।
इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों की ही तरह नदियों पर लागू होने वाले कानून भी मछुआरों की बजाय उद्योगपतियों की भलाई के लिए हैं। प्रियंका बीते 10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं।
पीड़ितों का दावा- पुलिस ने घरों में आग लगा दी थीमछुआरा समुदाय की महिलाओं ने प्रियंका को रोते हुए 4 फरवरी की घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उस दिन पुलिस उनके घरों में जबरन घुस गई। औरतों और बच्चों को पीटा। नावों को तोड़ दिया और घरों को आग लगा दी। मछुआरों ने टूटी ...