कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा से INDIA गठबंधन में डली फूट! कभी लालू ने कहा था…
केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। पूर्व सीएम ठाकुर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले किया गया है। कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। लोकसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान से INDIA गठबंधन में पड़ सकती है फूट
भारत की राजनीति में जननायक के उपनाम से प्रसिद्ध बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की विरासत को लेकर सभी समाजवादी नेता अपना-अपना दावा करते हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव उन्हें अपने पिता के समान बता रहे हैं। वहीं, बिहार के वर्तमान मुख्य...










