मौसम अपडेट:18.8 डिग्री रात का पारा; बादल छाने से 25 दिन बाद सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा
                    लो सिस्टम से दक्षिणी मप्र तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान शिफ्ट
शहर में रविवार को भी बादल छाए रहे। इस कारण रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 18.8 डिग्री पर पहुंच गया। 25 दिन बाद यह सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 27 अक्टूबर को रात का तापमान इससे ज्यादा 20.0 डिग्री दर्ज किया गया था। अब मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटते ही ठंड बढ़ेगी।
अगले एक हफ्ते में शुरू के एक-दो दिन में 1, 2 डिग्री और बाद में तापमान में 5-6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगले एक-दो दिन में कभी भी शहर में कोहरा भी छा सकता है। रविवार दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अरब सागर में बने अति कम दबाव का क्षेत्र यानी वेल मार्क लो सिस्टम के कारण दक्षिणी मध्य प्रदेश तक बनी ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान तरफ शिफ्ट हो गई।
आगे क्या... महीने के आखिर में प...                
                
            









