
विदिशा में कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के गढ़ विदिशा में कांग्रेसी लगातार अनूठे प्रदर्शन कर जनता का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।
ऐसा ही अनोखा प्रदर्शन शनिवार को विदिशा के माधवगंज चौक विदिशा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार को जल्लाद बताते हुए उसके हाथों से कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में किसान परेशान, युवा परेशान, महिला परेशान और मध्यवर्गीय परेशान के बोर्ड पकड़ाकर उन्हें जल्लाद द्वारा फांसी देते हुए बताया गया।
कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस नेता विवेक ठाकुर ने बताया कि अच्छे दिनों का वादा जार मोदी सरकार केंद्र में तो आ गई, लेकिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। ऊपर से GST, नोटबंदी और लॉकडाउन ने जनता को और परेशान कर दिया है। कुल मिलाकर केंद्र और राज्य सरकार जल्लाद की भूमिका में है जो आम जनता को फांसी देने का काम कर रही है।