भोपाल अनलॉक की नई गाइडलाइन:सभी दुकानें सुबह 6 से रात 8 बजे तक खुलेंगी, सिंगल स्पोर्ट्स को मिली मंजूरी; बसों में भी यात्री एक सीट छोड़कर बैठेंगे
                    राजधानी भोपाल में अब गुरुवार से सभी बाजार खुलेंगे। शनिवार को अब लॉकडाउन नहीं रहेगा। राजधानी सिर्फ रविवार को लॉक रहेगी। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिए हैं। रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह आदेश 10 जून से प्रभावी रहेगा।
दुकानें रविवार को छोड़कर बाकी दिन सुबह 6 से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। आदेश के अनुसार सैलून की दुकान में एक से अधिक कुर्सी होने पर अधिकतम 50% क्षमता के साथ एक कुर्सी छोड़कर निर्धारित दो गज की दूरी बनाए रखते हुए खुलेंगी। सैलून के अंदर विजिटर या वेटिंग के लिए नहीं बैठ सकेंगे। साथ ही, खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिंगल स्पोर्ट्स की रूल ऑफ सिक्स के नियम के अनुसार अनुमति रहेगी। टीम या ग्रुप खेल गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
यह भी प्रतिबंधित
जिला प्रशासन ने अनुमति वाली गतिविधियों को छोड़कर बाकी जगह 6 लोगों के एकत...                
                
            









